दामोदर पुल मरम्मती और नये पुल निर्माण की मांग पर जोर देने के लिए लोगों ने किया भिक्षाटन

Spread the love

मिक्षाटन से मिले 155 रुपये राज्य सरकार को भेजा गया

रामगढ़, गिद्दी : भुरकुंडा दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को दामोदर पुल पर एकत्रित हो जमकर झारखंड सरकार और सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी किया। झारखंड की भ्रष्ट सरकार होश में आओ, पुराने पुल की मरम्मती के साथ साथ नए पुल का निर्माण करना होगा, हेमंत सोरेन शर्म करो इत्यादि नारे लगाये गये। उसके बाद गमछा बिछाकर झारखंड सरकार के कोष में भेजने के भिक्षाटन किया गया। लोगो ने स्वेक्षा से 10/20 रुपया झारखंड सरकार को धिक्कारते हुए दिया। जो कुल 155 रुपया हुआ। जिसे झारखंड सरकार के कोष में भेज दिया गया।
इस इस अवसर पर गिद्दी भुरकुंडा दामोदर फुल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डेय ने कहा कि लगातार विभिन्न माध्यमों से, लोकतांत्रिक तरीके से हम लोगों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचने में अपने आप को असमर्थ पा रहे थे। क्योंकि सरकार बेसुध है और दिन-रात कोयला चोरी, बालू चोरी में लगी हुई है सरकार के महकमें को किसी की भी आम जन सरोकार और जनहित के मुद्दों पर कोई ध्यान नही।ं ऐसी स्थिति में हमें भिक्षाटन का निर्णय लेना पड़ा है ताकि सरकार को शर्म आए और सरकार थोड़ी नींद से जागे। हम लोगों ने लगातार सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर के राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तक सांसद विधायक के माध्यम से और खुद भी पहुंचने का प्रयास किया है। लेकिन जो अंतिम निष्कर्ष ये निकला कि सीसीएल प्रबंधन का कहना है कि हम पैसा देने को तैयार बैठे हैं लेकिन राज्य सरकार ना हमें एनओसी दे रही है और ना ही एस्टीमेट दे रही है। ताकि हम पैसा दे सक।े यदि राज्य सरकार हमें अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दे तो हम टेंडर करके पुल का निर्माण करवा देंगे और उसकी मरम्मती भी तत्काल करवा देंगे। लेकिन राज्य सरकार के पास फाइल पड़ा हुआ है और घूम रहा है। सीसीएल प्रबंधन ने कई बार पत्राचार किया और स्वयं अरगड्डा महाप्रबंधक ने कई बार जाकर के राज्य सरकार के अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन पूरा का पूरा महकमा सोया पड़ा हुआ है। श्री पांडेय ने कहा कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर जाती है। उन्होने कहा कि विवश होकर के हम लोगों ने यह कदम उठाया है और यह कदम हम लोग लगातार हर एक-दो दिन पर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भी भिक्षाटन करेंगे। भुरकुंडा में रिवर साइड में गिद्दी में, रैलीगढ़ा, वाशरी कॉलोनी में में भी भिक्षाटन करेंगे। करेंगे और जो भी पैसा कलेक्शन होगा वह राज्य सरकार को भेजेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गुड्डू यादव, करुण सिंह,ब्रजकिशोर पाठक, चंदन सिंह, पिंकू झा, श्याम सुंदर पाण्डेय,ठाकुरदास महतो, संजय ओझा,अवतार सिंह, रविंद्र सिंह, सुनील कुमार दुबे , संतोष कुमार झा,दीपक झा , पवन कुमार,राजेश सिंह, दीपक सिंह,राजबल्लभ सिंह , पवन कुमार, संजय पासवान,कैफ़ी आजमी,अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र महतो,खेमलाल यादव , संतोष करमाली, भरत पाण्डेय,जुगल करमाली ,संतोष सिंह, दीपक करमाली, संदीप सरकार, कल्लू खान, गुड्डू ठाकुर, मोहम्मद आसिफ, राम सेवक महली इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।