महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

Spread the love

साइकिल चलाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है : मनोज अग्रवाल

रामगढ़, झारखंड : हुहुआ कोठार स्थित महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन  में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल सिंह के दिशा निर्देश में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया। जिसमें बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया की साइकिल को हम जिंदगी का सबसे पहला एडवेंचर कह सकते हैं। गिरते-पड़ते हम साइकिल चलाना सीखते हैं। उम्र के अनुसार साइकिल का भी अलग-अलग महत्व है। बचपन में साइकिल शौकिया तौर पर चलाते हैं, फिर धीरे-धीरे साइकिल का उपयोग स्कूल जाने के लिए करते हैं। तो कई लोग साइकिल से अपने काम पर जाते हैं। लेकिन वक्त के साथ साइकिल की उपयोगिता भी बदल गई और महत्व भी बदल गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने  कहा कि साइकिल चलाने से बहुत सारे रोगों को दूर किया जा सकता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है ।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से  महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया, विभागाध्यक्ष डॉ नीलकमल सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश महतो, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रकाश चंद्र महतो, असिस्टेंट प्रोफेसर चंचला कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर अरविंद कुमार महतो, असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश्वर मुंडा, असिस्टेंट प्रोफेसर अबोध चंद्र महतो, असिस्टेंट प्रोफेसर अमृत कुमार महतो, असिस्टेंट प्रोफेसर पिंकी कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर पुनम सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर जया झा एवं आदित्य प्रियदर्शी, शमशेर आलम, सगीर आलम, नीलम सिंह, विनीत पोद्दार और बीएड एवं डीएलएड सत्र 2023-25 और 2024-26 के सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे।