रामगढ़, झारखंड : विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली गयी तथा पौधारोपण किया गया। गुरुवार को सुबह सात बजे बजे टायर मोड़ से ट्रॉमा सेंटर पटेल चौक तक जागरूकता रैली निकाली गयी। साथ ही विभिन्न स्थानों पर 25 फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया। इसके उपरांत उपस्थित सदस्यों के बीच पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएषन के ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह समेत एसोसिएषन के अन्य सदस्य शामिल थे।