श्री कृष्ण विद्या मंदिर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love

पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए रखो इसका ध्यान, तभी आएगी हरियाली, जब होगी पेड़ पौधों की सही रखवाली

रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति 5 जून 2025 को वृक्षारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता तथा कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन 1972 ईo में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व और इसे बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है। विद्यालय के प्रशासक एस पी सिन्हा एवं प्राचार्य एम कृष्णा चन्द्रा की देखरेख में यह कार्यक्रम किया गया। इस खास मौके पर संतोष कुमार, शोभा कुमारी, पार्थो सरकार, टेकलाल महतो, उदय पांडे, सुरेंद्र प्रसाद, प्रान्तिक रॉय, रंजू कुमारी शाहीन नाज़ आदि मौजूद थे। पूरे विद्यालय परिवार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं वृक्षों को बचाने का आग्रह किया गया, क्योंकि वृक्ष से ही हमारा जीवन संभव है। आइये हम सब मिलकर शपथ ले कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का निवेदन किया है। इस कार्यक्रम हेतु विद्यालय में विभिन्न प्रकार के गुणकारी पेड़ों को लगाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों की भी उचित भागीदारी रही।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने पर्यावरण दिवस के महत्व एवं सार्थकता पर संदेश देते हुए कहा कि हमें आज प्लास्टिक प्रदूषण को हटाकर मानवता एवं प्रकृति के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु पेड़ लगाकर अपना सहयोग करना चाहिए। प्रकृति की हरियाली ही हमारे जीवन में हरियाली ला सकती है।