आनंद साईं दरबार कमेटी की बैठक आयोजित

Spread the love

15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

24 जून को होगा पालकी यात्रा और 26 जून को भंडारे का आयोजन

रामगढ़, झारखंड : गोला रोड राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार कमेटी की बैठक  हुई. बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर गुप्ता एवं संचालन मनोज मंडल ने किया. बैठक में मुख्य रूप से अमित कुमार सिन्हा उपस्थित हुए.
बैठक में अमित कुमार सिन्हा ने बताया की आनंद साईं दरबार का 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. इसके तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. प्रथम दिन 24 जून को अपराह्न 3 बजे मंदिर परिसर से पालकी यात्रा का आयोजन किया जायेगा. बताया की पालकी यात्रा के लिए आनंद साईं दरबार कमेटी द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओ के लिए अलग अलग लोगो को जिम्मेवारी दी गई है. जिसमें प्रशासनिक कार्य हेतु अमित कुमार सिन्हा, पालकी यात्रा हेतु गोलू, बसंत और सन्नी साव, पानी की व्यवस्था हेतु मनोज कुमार ठाकुर, बर्तन हेतु सन्नी सिन्हा और गोलू, पालकी यात्रा की व्यवस्था हेतु छोटन और अरुण कुमार महतो को जिम्मेवारी सौंपी गई है. बताया की स्थापना दिवस के दूसरे दिन 25 जून को पूजन और तीसरे दिन 26 जून को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन अजीत जायसवाल ने किया. बैठक में अधिवक्ता आनंद सिन्हा, अरुण कुमार महतो, रोहित गुप्ता, राजेश कुमार, छोटन सिंह, अविनाश, धनंजय कुमार पुटूस, सुबोध सिन्हा, मनोज सिन्हा, संजय सिन्हा,बिनोद साव, बसंत कुमार, राजेश पांडे, दीपू अग्रवाल, उमेश सिंह, पंकज ठाकुर, अनिल साव,शीतल सिंह, रीता, सुनीता, संगीता, रूपा, अमिता सोनी, मल्लिका दत्ता आदि शामिल हुए.