रामगढ़ जिला से 36 कराटेकारों का दल देहरादून में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में लेंगे भाग
रामगढ़, झारखंड :रामगढ़ जिले के कराटे खिलाड़ियों का एक दल देहरादून, उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया है, जहां 11 से 16 जून 2025 तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर, जूनियर एवं कैडेट नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ये खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ जिले से कुल 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
रामगढ़ जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेंशी नरेंद्र सिन्हा एवं सचिव शीहान शशि पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं और गहरी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि रामगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास और अनुशासन से यह अवसर प्राप्त किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाड़ी इस बार भी अपनी शानदार प्रतिभा से पदक जीतकर न केवल झारखंड राज्य, बल्कि पूरे रामगढ़ जिले को भी गौरवान्वित करेंगे।
जिले के तीन राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शामिल होंगे :
•शिहान शशि पांडेय
•सेंसई संजय सोनकर
•सेंसई सुमित कुमार
तीन अनुभवी प्रशिक्षक (कोच) इस दल के साथ जा रहे हैं :
•कमल नायक
•चंद्रप्रकाश उपाध्याय
•रवि सोरेन
रामगढ़ जिले से चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह टीम न केवल झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है, बल्कि रामगढ़ जिले की खेल प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत की प्रत्यक्ष मिसाल है। इन खिलाड़ियों की मेहनत से यह विश्वास और भी दृढ़ होता है कि वे राष्ट्रीय पदक जीतकर रामगढ़ और झारखंड, दोनों के लिए गौरव का कारण बनेंगे।
रामगढ़ जिला कराटे संघ के अथक प्रयासों और प्रशिक्षकों की मेहनत से यह संभव हो पाया है। यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी युवाओं को कराटे जैसे सशक्त एवं अनुशासित खेल की ओर आकर्षित करेगी।