रामगढ़: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हुई अहम बैठक, 25 जून तक पंचायत समिति गठन का निर्देश

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: आज दिनांक 9 जून 2025 को रामगढ़ परिसदन सभागार में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री के राजू और प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश उपस्थित रहे।

इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, साथ ही प्रखंड पर्यवेक्षक, जिला पर्यवेक्षक, विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा और आगामी दिशा-निर्देश तय करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि “प्रखंड अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे संगठन को मजबूत करें और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करें। प्रत्येक प्रखंड में मासिक बैठक सुनिश्चित की जाए और 25 जून तक सभी पंचायतों में पंचायत समिति का गठन किया जाए। समिति का गठन पंचायत स्तर पर ही किया जाना चाहिए।”

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उम्मीद जताई कि “रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी पूरे झारखंड में संगठन सृजन का मॉडल बनेगा। जिला कार्यालय के निर्माण हेतु स्थल चयन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।”

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने संगठन को लेकर प्रदेश नेतृत्व के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “रामगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।”

बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, मांडू के पूर्व विधायक जीपी पटेल, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शाहजदा अनवर, जिला पर्यवेक्षक प्रदीप तुलस्यान, शांतनु मिश्रा, पंकज प्रसाद तिवारी, मुकेश यादव, प्रखंड प्रभारी बजरंग महतो, दिनेश मुंडा, धर्मराज राम, रियाज अहमद, सी पी संतन, रणधीर गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, दिगंबर गुप्ता, अहसानुल्लाह, प्रकाश करमाली, संतोष सोनी, सागर महतो, सुजीत पटेल, राजन करमाली, मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, मोहम्मद इबराज कुरेशी, दिलीप पांडे, संजीव खंडेलवाल, रामसेवक बेदिया, नकुल महतो, असदुल्लाह, तौफीक अंसारी, लखेश्वर महतो, गुलाम सरवर, कोलेश्वर बेदिया, अनिल कुमार सिंह, लखन राम, लखन मुंडा, मुख्तार अंसारी, शिबू महतो, प्रभात कुमार, संजय राजवार, संदीप कुशवाह, नफीस आलम, खोगेंद्र साहू, के डी मिश्रा, सम सूद खान, संजय साव, शहजाद खान, रूपेंद्र महतो, गगन करमाली, टिंकू खान, अनिल मुंडा इत्यादि उपस्थित थे।