छावनी परिषद के प्रधान निदेशक व निदेशक का रामगढ दौरा

Spread the love

रामगढ, झारखंड : रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग की प्रधान निदेशक लखनऊ़ कमांड भावना सिंह का दौरा छावनी परिषद रामगढ़ में संपन्न हुआ। हालांकि दौरे के बारे में छावनी परिषद की ओर से कुछ जानकारी नहीं दी गयी है। बताया जाता है कि प्रधान निदेशक भावना सिंह का दौरा निजी था। वे रामगढ़ पहुंची तथा रजरप्पा स्थित मां छिन्न मस्तिका मंदिर में पूजा पाठ की। साथ ही बुधवार को प्रधान निदेशक भावना सिंह वापस लखनऊ लौट गयीं। उनका दौरा निजी बताया जा रहा है। लेकिन पूरा छावनी परिशद महकमा उनकी आव भगत में लगा था। यात्रा निजी होने के बावजूद वाहन समेत सारी सुविधायें प्रधान निदेश को को छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा मुहैया करायी गयी। हालांकि प्रधान निदेशक के दौरे को लेकर तरह तरह की चर्चा जारी है। हो रही चर्चा के अनुसार कई ऑफिशियल मामलों की जानकारी भी प्रधान निदेशक ने ली है तथा कई निर्देश दिये हैं।

निदेशक अजय कुमार का दौरा

प्रधान निदेश के दौरे के बात बुधवार को निदेशक अजय कुमार का दौरा छावनी परिषद रामगढ़ में हुआ। इस संबंध में बताया गया कि निदेशक अजय कुमार सर्विस चार्ज मामले को लेकर रामगढ़ पहुंचे थे। रामगढ़ पहुंचने के बाद वे धनबाद पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम व अन्य अधिकारियों से मिलने धनबाद चले गये। मालूम हो कि रांची र्रोड रेलवे स्टेशन तथा बरकाकाना क्षेत्र में रेलवे का बड़ा क्षेत्र छावनी परिषद के अधीन आता है। जहां के लिए छावनी परिषद को सर्विस चार्ज रेलवे द्वारा दिया जाता है।