रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रामगढ़ के व्यावसायिक एवं जन समस्याओं को लेकर रक्षा राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

 

रामगढ़, झारखंड : बिजुलिया स्थित चेंबर भवन में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं बड़कागाँव के विधायक रोशनलाल चौधरी का स्वागत किया गया । तत्पश्चात रामगढ़ ज़िले के सदस्यों एवं आम जनों की मुलभूत समस्याओं को लेकर रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मंजीत साहानी ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ रक्षा राज्य मंत्री को रामगढ़ की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपा एवं उसके निदान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि:-

राँची न्यू दिल्ली ग़रीब रथ भाया बरकाकाना परिचालन प्रतिदिन एंव राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन भाया बरकाकाना से परिचालन हो।
छावनी क्षेत्र अंतर्गत बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन के किया जाय।
रामगढ़ छावनी परिषद अंतर्गत वार्ड न० 8 की प्रतिबंधित भूमी को प्रतिबंध से मुक्त कराई जाए।
हज़ारीबाग़ से कोलकाता हावड़ा के लिए नई ट्रेनों की व्यवस्था की जाए।
छावनी परिषद व नगर परिषद के विलय की स्थिति पर अविलंब स्थिति स्पष्ट की जाय तथा जन प्रतिनिधियों के चुनाव कराये जांय।
शहर के सभी वार्डों में पेयजलापूर्ति की नियमित व्यवस्था की जाए।
⁠छावनी क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र में नालियों के पानी की निकासी हेतु सीवरेज सिस्टम का निर्माण कराया जाए।
छावनी क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस पड़ाव वाले क्षेत्र में पूर्व मैं बने मार्केट कॉम्पलेक्स के स्थान पर नया हाईटेक मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाय। जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार मुहैया कराई जा सके।
रामगढ़ शहर अंतर्गत बिजुलिया तालाब का सुंदरीकरण की व्यवस्था कराई जाए।

रामगढ़ शहरीकरण के मुख्य चौक चौराहों पर मार्क्स लाइट एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए ताकी अपराधिक गतिविधियों एवं अप्रिय घटना को अंजाम देने से रोका जा सके।

रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने रक्षा राज्यमंत्री एवं उपस्थित विधायक से रामगढ़ ज़िले के उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के साथ साथ आमजनों का विकास एवं प्रगति को लेकर यह ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी, उपाध्याय अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज कुमार चतुर्वेदी उर्फ़ मानू, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सहसचिव इन्द्र पाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ़ वक़ील सिंह, मनजीत सिंह, अनूप कुमार सिंह, विमल बुधिया, प्रदीप कुमार सिंह,आनंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित शाहू, संजीव चड्डा, मुरारी अग्रवाल, राहुल जैन पाटनी, अभिजीत कुमार, अरूण बागड़िया, विनय सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।