मोदी सरकार के 11 वर्ष को महिला, गरीब किसान और नौजवान के लिए समर्पित : सुनीता सिंह
झारखंड में केवल केन्द्र सरकार की ही योजना चल रही है – रोशन लाल चौधरी
रामगढ़, झारखंड :केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला द्वारा चैंबर भवन में प्रेस वार्ता, चित्र प्रदर्शनी के साथ लॉयंस क्लब में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया । जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, जिला प्रभारी शशि भूषण भगत विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने तथा मंच संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने विषय प्रवेश कराया और मण्डल तथा पंचायत में होने वाले कार्यक्रम कि जानकारी दी।
प्रोफेशनल मीट में बोलते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा किनरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की बेटियां सशक्त हो रही हैं आज रक्षा के क्षेत्र में मोदी जी ने बेटियों के लिए द्वार खोला है जिसका परिणाम है कि 1606 सैनिक बेटियां पदासीन हैं वहीं 17 बेटियां एनडीए में पासिंग आउट होकर नया इतिहास रच दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि आज महिलाएं जहां लखपति दीदी, ड्रोन, दीदी लक्ष्मी लाडली योजन से जुड़ कर मजबूत हो रही है। वहीं उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना, उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत योजना के तहत इज्जत घर का निर्माण ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। सड़क, वायु, जल कनेक्टिविटी में तेजी से काम हो रही हैं। जम्मू कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल,136 वर्ल्ड क्लास वन्दे भारत ट्रेन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 सौ से अधिक रेलवे स्टेशन का पूर्णनिर्माण हुआ है। हर सेक्टर में आज भारत विश्व को टक्कर दे रहा है।आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का भारत न डरता है, न झुकता है न पीठ दिखाया है और न हाथ फैलाता है । विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि 11वर्ष के मोदी सरकार को बेमिसाल बताया उन्होंने झारखंड राज्य में बिजली की लचर व्यवस्था पर हेमंत सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि राज्य में सिर्फ केन्द्र सरकार की योजना ही फलीभूत हो रही है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कांग्रेस सरकार के 65 साल को तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और एक परिवार के विकास के लिए याद किया जाता है। मोदी सरकार के 11 वर्ष को महिला, गरीब किसान और नौजवान के लिए समर्पित बताया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के सह संयोजक राजेन्द्र कुशवाहा ने किया।
मौके पर जिला वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, डॉ संजय प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी , स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, संजीव कुमार बबला, किरण देवी ,लक्ष्मी देवी, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, भीम सेन चौहान,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री विनोद कुमार ,प्रवीण कुमार सोनू, , देवानंद कुमार, उमेश प्रसाद, अखिलेश प्रसाद,योगेश कुमार दांगी, गौतम महतो,कुश श्रीवास्तव,शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा,वारिश खान, मनोज कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव,संजय साह, मनोज गिरि, अशोक कुमार, बबलु साव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, टोकेश सिंह, राजेश कुमार,नरेश साव, सतीश मोहन मिश्रा, सागर दांगी, राजाराम प्रजापति, गिरधारी महतो, ऋषिकेश सिंह मिथिलेश मण्डल, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, जितेन्द्र साहू, मंजू देवी, रीति श्रीवास्तव, खुशबू कुमारी,मच्छेंद्र कुमार, जगदीश शर्मा, अमरेश कुमार, राजेन्द्र पांडेय,विवेकानंद पांडेय छठी लाल शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।