दुलमी (रामगढ़): दुलमी प्रखंड के पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) द्वारा “युवा प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था।
सम्मानित छात्र-छात्राओं में टॉप तीन लड़के और लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुलमी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश, इचातु पंचायत के मुखिया परमेश्वर पटेल, और दुलमी पंचायत के मुखिया रविन्द्र कुमार शामिल थे।
इस मौके पर JIS फाउंडेशन से गौतम चक्रवर्ती और आशीष कुमार, तथा TRIF टीम से अंकिता सेन, रवि कुमार, शिवांश विक्रम, गणेश कुमार, सुनीता कुमारी, लखी देवी, गीता कुमारी, बिपिन कुमार मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त YAG सदस्यकवि कैलाश कुमार, जगतू मुंडा और क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तय करती है। ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा दोनों का संचार होता है।