रामगढ, झारखंड : समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित समावेशी शिक्षा के तहत शनिवार 14 जून को सभी सरकारी अनुदानित एवं गैर सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के लिए प्रशस्त ऐप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन टाऊन हॉल रामगढ़ में हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि प्रशस्त एप में विद्यालय के सभी बच्चों का सर्वे आकलन करना है। आकलन के बाद प्राप्त डेटा के अनुसार समग्र शिक्षा के तहत कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जायेगी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि प्रशस्त ऐप के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता शारीरिक क्षमता, बौद्धिक उपलब्धता का आकलन कर उनके लिए प्राप्त योजना का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने प्रशस्त ऐप के विषय में विस्तार से बताया कि यह क्यों जरूरी है इससे क्या क्या लाभ होना है। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ईपसीता तिर्की एवं कुमार राज के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कर्ता के रूप में रिसोर्स शिक्षक पोवेल कुमार ने सभी शिक्षको को ऐप से संबंधित जानकारी दी जिसमे बच्चों के कौशल क्षमता, शारीरिक एवं बौद्धिक स्तर की जांच पद्धति को मोबाइल में संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में कार्यपालक दण्डाधिकारी रीना कुजूर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में विपल्व, रंजीत, बासुदेव गंझू, सुरेश राम, विनोद किस्कू, सपना कुमारी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।