आज का भारत केवल सुनता नहीं है, जवाब देता है : रंजीत कुमार सिन्हा
रामगढ़, झारखंड : मोदी सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज भाजपा नगर परिषद मण्डल ने भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज गिरि की अध्यक्षता में संध्या 5 बजे संकल्प सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष व मुख्य वक्ता रंजीत कुमार सिन्हा और प्रभारी राजीव पामदत्त विशेष रूप से उपस्थित थे। सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा वन्दे मातरम गीत गा कर संकल्प सभा का शुभारंभ किया गया। मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष और मंचासिन अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। आज हम सब यह संकल्प लेते हैं कि हम एक नए, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कांग्रेस शासन काल के भयावह समय को याद दिलाया कि कांग्रेस की नीति रही है आतंकियों को बचाओ भारत को समझाओ। आज मोदी सरकार में भारत केवल सुनता नहीं है, जवाब देता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने साकार हो रहे हैं। पीएम जन धन योजना, पीएम स्वच्छ भारत अभियान,उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,हर घर नल जल योजना,पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना ने भारत को गरीबी रेखा से उबड़ा है, जिसकी प्रशंसा वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट से स्पष्ट होता है । आज हम तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति सम्पन्न देश बनने की राह में है। आज नरेंद्र मोदी की गारंटी का अर्थ भारत की सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है । उन्होंने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में आर्थिक, सामरिक और सामाजिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति के उत्थान हेतु चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने देशवासियों में नया आत्मविश्वास और आशा का संचार किया है। स्वागत भाषण और विषय प्रवेश मण्डल अध्यक्ष मनोज गिरि द्वारा किया गया। संचालन कमलेश बेदिया ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सन्तोष शर्मा द्वारा किया गया।
संकल्प सभा में जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, कमलेश बेदिया,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मंजू देवी, अर्जुन महतो,प्रमोद यादव, राम सहाय बेदिया,संतोष कुमार, संगीता देवी, मीणा देवी ,दिलेश्वर कुशवाहा, राणा गुप्ता, पवन रवानी, मुरली प्रसाद, विजय वर्मा, राकेश कुमार पाण्डेय , राजेन्द्र यादव, त्रिभूवन महतो, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री शक्ति केन्द्र के संयोजक सह संयोजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।