रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आरसीसीआई) के सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की चौथी बैठक रविवार को बिजुलिया स्थित चेंबर सभागार में अध्यक्ष मंजीत साहानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने किया।
बैठक में अध्यक्ष मंजीत साहानी ने अब तक चेंबर द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और आगामी 22 जून 2025 (रविवार) को आयोजित होने वाली 32वीं वार्षिक आमसभा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया कि व्यापारी समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
चेंबर की वार्षिक आमसभा के लिए मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे, जो पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पादन एवं मद्य निषेध विभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। कार्यक्रम में रामगढ़ की विधायिका ममता देवी अति विशिष्ट अतिथि और एफजेसीसीआई अध्यक्ष परेश गट्टानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने प्राप्त पत्रों की जानकारी बैठक में साझा की। अंत में चेंबर के उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, उपसमिति सभापतियों और गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप एक मिनट का मौन भी रखा गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
मंजीत साहानी, अमरेश गणक, मनोज चतुर्वेदी, दिनेश पोद्दार, इंद्रपाल सिंह सैनी, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनजीत सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, राहुल जैन पाटनी, बिनय सिंह, अभिजीत कुमार, अरुण बागड़िया, बिधान चंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र साहू, रामधन शर्मा, रमेश बैंदिया, परमिंदर सिंह जस्सल, बालकिशन जलान, गुरजीत सिंह सलूजा, किशोर जाजू, लव कुमार, संजीव चड्ढा, तेजिंदर सिंह सोनी, अशोक कुमार, दिलीप दत्ता, सुनील सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह, बीडी गोप, अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग।