गिद्दी में मादक पदार्थों के विरुद्ध छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

गिद्दी (हज़ारीबाग): अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, रेलीगढ़ा के छात्रों ने मंगलवार को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली। यह रैली विद्यालय परिसर से आरंभ होकर रेलीगढ़ा के विभिन्न गली-मोहल्लों और सड़कों से होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का आयोजन निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम सप्ताह के अंतर्गत किया गया। छात्रों ने अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए, जैसे – “नशा छोड़ो, जीवन को संवारो”, “नशा मुक्त समाज – स्वस्थ समाज”, इत्यादि।

रैली की अगुवाई विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण – इंद्रदेव यादव, कंचन कुमार, माधुरेंद्रमणि तिवारी, लालन शर्मा, दिवाकर त्रिवेदी, संजय कुमार, महावीर महतो, दिलनवाज अहमद, नवीन कुमार, चंदन कुमार, रितेश कुमार, हेमंत कुमार, सोनू मिश्रा, सुभाष कुमार, विशंभर पांडेय, प्रिंस कुमार, रोहित कच्छप, विनीता कुमारी, इमराना खातून, डेजी कुमारी – भी उपस्थित थे।

साथ ही इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं – विशाल कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अक्षय कुमार, सनी कुमार, सुभाष महतो, लक्ष्मीनारायण, एजाज अहमद, द्रौपदी, किरण कुजूर सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई, ताकि समाज में नशा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया जा सके।