गोला (रामगढ़): रामगढ़ बोकारो मार्ग पर चोपादारू स्थित संघौय घाटी में बुधवार को दो ट्रिप ट्रेलरों में आमने सामने से भीषण टक्कर हो गयी। हुयी भीषण टक्कर में दुर्घटना ग्रस्त वाहनों में आग लग गयी। आग ने देखते देखते दोनो वाहनों को अपने चपेट में ले लिया। घटना दिन के लगभग 12 बजे की हे। सूचना मिलने पर गोला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। टक्कर के बाद दोनो वाहन एक तरफ हो गये थे। जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन थोड़ी देर के लिए रुका। फिर आवगमान होता रहा। एक चालक की जल कर मौत हो गयी है।