अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर कुजू नया मोड़ स्थित वन भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया

Spread the love

नया मोड़ कुजू में वन भूमि पर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया

सुलगते सवाल : क्या कुजू क्षेत्र में अन्य सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण भी हटाया जाएगा

अतिक्रमण हटाता जेसीबी व मौजूद पुलिस कर्मी व वन कर्मी

कुजू (रामगढ़)  : नया मोड़ कुजू व आसपास के इलाके के वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराने के लिए बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । मांडू के प्रभारी अंचल निरीक्षक रामरतन पांडेय को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। श्री पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिल बल के जवान अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में वन भूमि पर बने अनेक निर्माण को जेसीबी के माध्यम से तोड़ कर हटाया गया। वन भूमि पर बने अवैध गुमटी, दुकान व अन्य निर्माण हटाया गया। अतिक्रमण हआये जाने के क्रम में कुजू वन प्रक्षेत्र के रेंजर बटेश्वर पासवान व बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद थे।

क्या अन्य सरकारी जमीनों पर भी किया गया अतिक्रमण हटाया जाएगा

नया मोड़ कुजू क्षेत्र में अतिक्रमण हटाये जाने के क्रम में कई सुलगते सवाल लोगों के बीच चर्चा में थे। लोगों के बीच यह उत्सुकता थी कि कुजू क्षेत्र में अन्य सरकारी जमीनों पर भी किया गया अतिक्रमण हटाया जाएगा या इसी तरह सरकारी महकमा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर महज औपचारिकता पूरी करता रहेगा। कुजू व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में सीसीएल की जमीनों पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण है। साथ ही वन विभाग की जमीन पर भी पूरे कुजू क्षेत्र में अतिक्रमण है। वन भूमि पर होटल मैरेज हॉल आदि बने हुये हैं। लोग अपने जमीन पर बने प्रतिष्ठानों के आगे पीछे की वन भूमि की जमीन पर अतिक्रण किये बैठे हैं। लोगों प्रशासन से जानना चाहते हैं कि क्या अतिक्रमणकारी बड़े मगरमच्छाों पर भी कारवाई होगी या चाय पान बेचने वाले छोटे लोगों पर कार्रवाई कर प्रशासन हमेशा की भांति चुप बैठ जाएगा।