रामगढ़ के विजय मेवाड़ बने लघु उद्योग भारती के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

रांची, झारखंड: लघु उद्योग भारती की झारखंड इकाई का नेतृत्व अब रामगढ़ के विजय मेवाड़ संभालेंगे। यह निर्णय रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में आयोजित प्रांतीय आम सभा के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिया गया।

श्री मेवाड़ को बधाई देते सदस्य

विजय मेवाड़ को संगठन के भीतर निरंतर सक्रियता और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को देखते हुए झारखंड प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे रामगढ़ इकाई के संस्थापक सचिव रह चुके हैं, और इसके बाद उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर रहते हुए अनेक संगठनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विजय मेवाड़ को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति रामगढ़ के लिए गौरव की बात है। उद्घाटन सत्र के दौरान मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लघु उद्योग आत्मनिर्भर भारत के ब्रांड एम्बेसडर हैं और इनका सशक्तिकरण विकसित भारत की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ:

  • महामंत्री: विनोद कुमार अग्रवाल (रांची)

  • संयुक्त महासचिव: प्रकाश हेतमसरिया एवं अखिलेश्वर नारायण राय

  • कोषाध्यक्ष: सरोज कांत झा (टाटा)

  • उपाध्यक्ष: ज्ञान चंद्र जायसवाल (टाटा), शैलेंद्र पांडेय (बोकारो), सत्यप्रकाश पांडेय (रांची), कृष्ण नंदन सिंह (दुमका), किशोर गोलछा (टाटा), प्रवीण झा (रामगढ़)

  • सचिव: अजय कुमार दधीच, लाल बाबू सिंह पटेल, आनंद ढाबू, प्रदीप्तो मुखर्जी

कार्यकारिणी सदस्य:
राहुल खुराना, उषा झा, अरविंद नाथ सिंह, राकेश राज, आशा सिन्हा, पवन कनोई, विजय पोद्दार, अनिल गोयल, जन्मेजय प्रताप, उमेश राजगढ़िया, प्रेम रंजन, आयुष गोयल, विनय गोयंका, राजेश लोधा समेत कई वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल रहे।

सम्मेलन को पूर्वोत्तर भारत प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल, अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, निवर्तमान अध्यक्ष विजय छापरिया, झारखंड चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष दीपक मारू, जेसिया अध्यक्ष अंजय पचेरीवाल, और राधेश्याम अग्रवाल ने भी संबोधित किया।