रामगढ़ में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि धनंजय पुटूस ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Spread the love
  • रामगढ़ में जलजमाव पर भाजपा नेता की पहल

  • शहरी जलनिकासी को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन

  • धनंजय पुटूस ने जलभराव मुद्दे पर सौंपा मांग पत्र

रामगढ, झारखंड :  लगातार हो रही बारिश के कारण नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस समस्या को लेकर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) श्री धनंजय कुमार ‘पुटूस’ ने उपायुक्त रामगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताते हुए बताया कि कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों के घरों, दुकानों, अस्पतालों, स्कूलों और प्रमुख सड़कों पर आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए:

  1. जलनिकासी हेतु स्थायी एवं अस्थायी उपायों की शीघ्र व्यवस्था की जाए।

  2. जलभराव प्रभावित इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

  3. आवश्यक संसाधनों जैसे मोटर पंप आदि की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  4. नगर परिषद एवं छावनी परिषद के समन्वय से दीर्घकालिक समाधान हेतु कार्ययोजना बनाई जाए।

श्री पुटूस ने कहा कि वे आम जनता की समस्याओं को लेकर सदैव सजग रहते हैं और इस मुद्दे पर भी जनता की आवाज़ को प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुँचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की है।