भुरकुंडा रेलवे साइडिंग फायरिंग कांड का उद्भेदन, छह अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में  13 जून 2025 को सुबह लगभग 08:00 बजेनकाबपोश अपराधियों द्वारा दहशत फैलाने हेतु की गई गोलीबारी की घटना का रामगढ़ पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर एसपी अजय कुमार ने जानकारी दी। बताया गया किघटना के बाद  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु  गौरव गोस्वामी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था।

टीम द्वारा की गई छापामारी में मुख्य शूटर सुजीत डोम सहित कुल 6 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी अपराधी राहुल दूबे गैंग से जुड़े हुये हैं। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि उनका मकसद रंगदारी वसूली हेतु क्षेत्र में भय का माहौल बनाना था।

गिरफ्तार अपराधकर्मी:

  1. सुजीत डोम

  2. मजहर अंसारी

  3. इनामुल अंसारी

  4. आजाद अंसारी

  5. बसंत मुंडा उर्फ गुल्टु/लोफरो तिरिया

  6. कुणाल कुमार उर्फ बादल सिंह

बरामद सामग्री:

  • 7.62 मिमी देसी पिस्टल – 2

  • 7.62 मिमी जिंदा कारतूस – 5

  • हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH01BR-3165)

  • मोबाइल – 5

  • घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते

प्राथमिकी विवरण:

पतरातु (भदानीनगर ओपी) थाना कांड संख्या 163/2025 दिनांक 26.06.2025, धारा 147, 148, 149, 307, 120(B) भा.दं.वि. एवं 25(1-B), 26, 35 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में कार्रवाई में निम्न अधिकारी व जवान शामिल थे:

  • पु.नि. सत्येन्द्र कुमार सिंह (पतरातु)

  • पु.अ.नि. शिवलाल कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी, पतरातु)

  • ब्रह्मव्रत कुमार (ओपी प्रभारी, भदानीनगर)

  • निर्भय कुमार गुप्ता (ओपी प्रभारी, भुरकुंडा)

  • कैलाश कुमार (थाना प्रभारी, बासल)

  • उमाशंकर कुमार वर्मा (ओपी प्रभारी, बरकाकाना)

  • अभिनाश कुमार, शिवा कच्छप, कुणाल कुमार, विक्रम तिग्गा

  • अंगरक्षक: प्रेम कुमार ठाकुर, महेश कुमार

  •  शेर अली, नागेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश राम

    बरामद मोटर साइकिल

    बरामद हथियार व अन्य सामान