बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने श्री कृष्ण विद्या मंदिर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ के प्रांगण में आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से गुरुवार  26 जून 2025 को कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत किया गया।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार महतो एवं लिपिक श्री सत्यनारायण करमाली ने विद्यालय की शीर्ष तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

  • प्रथम स्थान: श्वेता कुमारी – 96%

  • द्वितीय स्थान: शैली सिमरन – 93%

  • तृतीय स्थान: मेघा कुमारी – 91%

पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकगणों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने अपनी दिनचर्या और अध्ययन की रणनीतियों को भी साझा किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, संयुक्त सचिव अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य एम. कृष्णा चंद्रा तथा प्रशासक एस. पी. सिन्हा उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पण और प्रबंधन के सहयोग को दिया।