रामगढ़ में महिला से चेन छिनतई, सड़क पर गिरकर हुई घायल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात रांची रोड डीएफओ कार्यालय के सामने ऑफिस के सामने उस समय हुई जब महिला रामगढ़ बाज़ार से खरीदारी कर बीआरएल गेट स्थित अपने घर लौट रही थी।

चलती बाइक पर झपट्टा, महिला गिरी और घायल

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की शाम महिला अपने किसी परिचित की बाइक पर पीछे बैठी थी। जैसे ही वे फॉरेस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे, अपराधियों ने पीछे से झपट्टा मारकर महिला की चेन छीन ली। झटके से महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, अपराधी फरार

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि चेन छीनने वाले अपराधी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं