रामगढ़, झारखंड : नशा मुक्ति अभियान के तहत उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 26 जून 2025 को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ रामगढ़ शहर के गांधी चौक से सुभाष चौक तक आयोजित की गई।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने डे-बोर्डिंग एवं खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) रविंद्र कुमार गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम, थाना प्रभारी रामगढ़ पीके सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस आयोजन का उद्देश्य आम जनमानस में नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।