स्थानीय लेखकों को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल
रामगढ़, झारखंड : प्रख्यात लेखक व चिकित्सक डॉ. डीसी राम ने अपनी स्व-लिखित पाँच पुस्तकों की कुल 20 प्रतियाँ रामगढ़ स्थित शांतिधारा बुक ट्रस्ट को उपहार स्वरूप प्रदान की हैं। यह योगदान स्थानीय साहित्यिक समर्पण को और सशक्त बनाने वाला कदम माना जा रहा है।
प्रदान की गई पुस्तकों के नाम:
-
महली महान
-
चेतना
-
खोपरा शब्दावली
-
प्राथमिक उपचार
-
टिप्स टू कूप जवाइंट्स
शांतिधारा बुक ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेश पी. अग्रवाल ने इस साहित्यिक सौगात के लिए डॉ. डीसी राम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,
“हमारे विक्रय केंद्र में स्थानीय लेखकों की पुस्तकों को विशेष महत्व दिया जाता है। साथ ही गीता प्रेस गोरखपुर की धार्मिक पुस्तकों सहित आध्यात्मिक, साहित्यिक, प्रेरणादायक और बाल साहित्य भी यहाँ उपलब्ध हैं।”
यह पहल न केवल स्थानीय लेखकों को मंच प्रदान करती है, बल्कि पाठकों को विविध और उपयोगी विषयों पर आधारित पुस्तकें पढ़ने का अवसर भी देती है।