हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया के कारण उत्पाद विभाग का आदेश
रामगढ़, झारखंड: उत्पाद विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 30 जून 2025 को वर्तमान मानव प्रदाता एजेंसी का विस्तारित कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जो जिले में खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन कर रही थी।
इस कारण दिनांक 01 जुलाई 2025 से जिले की सभी 43 खुदरा उत्पाद दुकानों का हैंडओवर-टेकओवर कार्य प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में किया जाना है।
इस प्रक्रिया के दौरान सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।
दुकानों को कब खोला जाएगा?
हैंडओवर-टेकओवर के पश्चात विभागीय निदेश के आलोक में यथाशीघ्र दुकानें पुनः खोली जाएंगी।
-
यह निर्णय विभागीय प्रक्रिया के तहत लिया गया है।
-
जनता से अनुरोध है कि इस दौरान सहयोग करें।