कोलकाता में संपन्न लघु उद्यमी सम्मेलन से झारखंड में भी रेल सुविधाओं के नए द्वार खुलने की संभावनाएं

Spread the love

झारखंड के उद्यमियों ने रखी महत्वपूर्ण रेल मांगें, रेल मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

कोलकाता/झारखंड: कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन में झारखंड सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस सम्मेलन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

रेल मंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए जलपाईगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेल कॉरिडोर की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा देशभर में जिन 1000 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, उनमें पूर्वी क्षेत्र के 101 स्टेशन शामिल हैं।

सम्मेलन में झारखंड की विशेष भागीदारी:

झारखंड के उद्यमी प्रतिनिधि मंडल ने राज्य की रेल आवश्यकताओं से संबंधित कई मांगें प्रमुखता से उठाईं। इन मांगों में शामिल हैं:

  • दुमका से दिल्ली सीधी रेल सेवा की शुरुआत

  • बरकाकाना से गरीब रथ का सातों दिन परिचालन

  • राजधानी एक्सप्रेस का बरकाकाना में सप्ताह में कम-से-कम दो दिन ठहराव

  • शक्तिपुंज एक्सप्रेस का पूर्व निर्धारित समय पर पुनः परिचालन

  • पुरुलिया–तिरुनेलवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रांची से जयपुर तक विस्तार

  • कोडरमा–बरकाकाना पैसेंजर का हजारीबाग तक विस्तार

  • दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व-मध्य रेलवे और पूर्वी रेलवे में लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व देने की मांग

प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे:

राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी इंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, महामंत्री विनोद अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विजय छापरिया, कोल्हान प्रभारी ज्ञान जायसवाल, अनिल गोयल, अजय दधीच, सत्यप्रकाश पांडेय, स्वप्न कुमार मजूमदार, मनोज सहाय, विकास चंद्र, राकेश प्रसाद, पिंकेश माहेश्वरी, कृष्णा कुमार, विनोद शर्मा, किशोर गोलछा समेत झारखंड लघु उद्योग भारती के कई सदस्य।

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि रहे लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, पूर्वोत्तर प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल, तथा राष्ट्रीय लघु उद्योग के सीएमडी डॉ. शुभ्रांशु शेखर आचार्य

झारखंड के प्रतिनिधियों का वक्तव्य:

इंद्र अग्रवाल, विजय मेवाड़, विनोद अग्रवाल, विजय छापरिया और ज्ञान जायसवाल ने कहा कि

लघु उद्योग भारती ही एकमात्र ऐसा सशक्त मंच है, जहां देशभर के लघु उद्यमियों का संगठित रूप से प्रतिनिधित्व संभव हो पाता है।”