रामगढ़: 75 लाख की ठगी मामले में महिला आरोपी धनबाद से गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़ पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में, खाते में मिले 4.5 लाख रुपये

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले में धनबाद से महिला आरोपी गीता देवी (पति – जय साव) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामगढ़ थाना कांड संख्या 145/25 के तहत की गई, जिसमें एक व्यवसायी से 75 से 80 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, रांची रोड क्षेत्र के एक व्यवसायी से ठगी की गई बड़ी राशि में से 4.5 लाख रुपये गीता देवी के बैंक खाते में जमा होने के प्रमाण मिले हैं। इस आधार पर पुलिस ने उसे धनबाद से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जांच जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस ठगी कांड में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। रामगढ़ पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है