रोटरी रामगढ़ सिटी ने मनाया हैप्पी चार्टर्ड अकाउंटेंट डे 

Spread the love

 सीए प्रबीन अग्रवाल व आकाश अग्रवाल को किया सम्मानित

सीए आकाश अग्रवाल को सम्मानित करते रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ सिटी के पदाधिकारी

रामगढ़, झारखंड : रोटरी रामगढ़ सिटी द्वारा 1 जुलाई, मंगलवार को  चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने थाना चौक स्थित घोष एंड पांडेय  कार्यालय में जाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रबीन अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, सम्मान प्राप्त करते हुए सीए प्रबीन अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ ऑफ रामगढ़ सिटी का के प्रति आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजू अग्रवाल थे।
सम्मानित करने वालों में अध्यक्ष आदर्श चौधरी, सचिव रोहित पंसारी, उमेश राजगढ़िया, रूपेश गुप्ता, हरीश चौधरी, प्रकाश अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, सुमन चौधरी, विशाल अग्रवाल एवं अनिल गोयल शामिल थे।