रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने रोटरी हॉल में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे का किया आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा गांधी चौक स्थित रोटरी हॉल में मंगलवार को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामगढ़ की सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, संजय अग्रवाल, विजय कुमार एवं डॉ. के. चंद्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। मंच संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा, “हेल्थ इज वेल्थ — डॉक्टर्स हर पल लोगों के साथ खड़े रहते हैं। हमें खुद का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।” वहीं, विजय कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है।

इस अवसर पर निम्न चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया:

सम्मानित होने वाले डॉक्टर :

  • डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद

  • डॉ. मृत्युंजय ठाकुर

  • डॉ. के. चंद्रा

  • डॉ. ए. के. बरेलिया

  • डॉ. आलोक रतन चौधरी

  • डॉ. वी. के. सिन्हा

  • डॉ. रोशन झा

  • डॉ. अभिषेक अग्रवाल

  • डॉ. निधि बजाज

  • डॉ. खुर्शीद हसन

  • डॉ. जितेंद्र गुप्ता

  • डॉ. अशोक चौधरी

  • डॉ. के. के. सिंह

  • डॉ. रोहित सेंगर

  • डॉ. सुधीर आर्य

  • डॉ. सांत्वना शरण

  • डॉ. पूजा बंसल

सम्मानित होने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट :

  • सीए प्रबीन अग्रवाल

  • सीए प्रिंस अग्रवाल

  • सीए अमन बौंदिया

  • सीए सुजीत गर्ग

  • सीए वर्षा गर्ग

  • सीए आकाश अग्रवाल

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य :

संजय अग्रवाल, विजय कुमार, प्रदीप सिंह, संजय जैन, अनिल गर्ग, राहुल जैन, संजय शर्मा, विजय पोद्दार, निलांजन दत्ता, राजेंद्र जैन, मदन माहेश्वरी, संतु भाई मानिक, कांता सोबती, संजय कुमार, राजेश मोदी, आशीष दास, सुनीता जैन, संजना अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।