अंबा प्रसाद परिवार की नकदी जब्ती : अथॉरिटी ने ईडी के कब्जे में ही रखने का दिया आदेश

Spread the love

रांची (झारखंड): ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके परिवार के बैंक खातों में कुल 12.24 करोड़ रुपये नकद जमा की पुष्टि हुई है। ईडी ने इन खातों की जांच कर जमा राशि जब्त करने के लिए एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी में याचिका दायर की थी।

जांच में सामने आया कि अंकित राज, जो अंबा प्रसाद के भाई हैं, की तीन कंपनियों और निजी खातों में सबसे अधिक 6.59 करोड़ रुपये नकद जमा किया गया।
निर्मला देवी के खाते में 1.76 करोड़,
योगेंद्र साव के खाते में 34.69 लाख,
अनुप्रिया के खातों में 34.26 लाख,
अंबा प्रसाद के खातों में कुल 28.43 लाख,
पंकज नाथ के खाते में 13.95 लाख,
एस.के.एस के खाते में 97.85 लाख,
जबकि मां अष्टभुजी सिरामिक्स के दो खातों में कुल 5.72 करोड़ रुपये नकद जमा किया गया।

अंबा प्रसाद ने दावा किया कि उनके खाते में जमा 28.43 लाख रुपये में से 24 लाख उनके दादा द्वारा जमा किया गया था, और दादा की आमदनी का स्रोत खेती और जमीन से था। साथ ही उन्होंने कहा कि चार लाख रुपये उनकी पढ़ाई के दौरान रिश्तेदारों से मिली छोटी-छोटी रकम थी।

हालांकि, अथॉरिटी ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया और जमा नकदी को ईडी के कब्जे में ही रखने का आदेश दिया।