रोटरी रामगढ़ सिटी का आठवां प्रस्थापना समारोह संपन्न सेवा ही रोटरी का लक्ष्य: संजीव ठाकुर

Spread the love

 अध्यक्ष आदर्श चौधरी एवं सचिव रोहित पंसारी ने पदभार ग्रहण किया 

कार्यक्रम में मौजूद रोटरी रामगढ़ सिटी के सदस्य

रामगढ़, झारखंड  : रोटरी रामगढ़ सिटी का अष्टम पदस्थापना समारोह का आयोजन होटल ला मैरिटल के सभागार में आयोजितकिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी संजीव ठाकुर, रीजनल डायरेक्टर रो विवेक अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रो धीरज सिंह तथा विभिन्न संस्थाओं से आए पदाधिकारी थे । कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना के साथ मंचासिन पदाधिकारियों ने अतिथियों ने दीप जला कर किया गया। अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया।  मुख्य अतिथि पीडीजी संजीव ठाकुर ने नव निर्वाचित टीम को शपथ दिलाई, मंच संचालन चार्टर प्रेसिडेंट उमेश राजगढ़िया एवं निधि चौधरी ने किया। अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी तथा पद दिया है उसका निर्वहन मै अपनी पूर्ण निष्ठा से करूंगा जिसमें आप सबका सहयोग आपेक्षित है।। सचिव रोहित पंसारी ने कहा कि इस वर्ष रोटरी रामगढ़ सीटी नई उच्चाइयों को छुएगा । उक्त अवसर पर पीडीजी संजीव ठाकुर ने रोटरी के मूल्यों, उद्देश्यों तथा सामाजिक गतिविधियों, मानव सेवा में रोटेरियन के नैतिक जिम्मेदारियों के संबंध में बताया, उन्होंने रोटरी क्लब के कार्य और उद्देश्य के संबंध में कहा रोटरी का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा करना है, जिसमें गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम किया जाता है। साथ ही रोटरी क्लब व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं, सेमिनारों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते है।सामाजिक नैतिकता में किसी रोटेरियन के उत्तरदायित्व पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नैतिकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है, जिससे ईमानदारी, निष्पक्षता और करुणा का भाव आता है । रोटरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समझ और शांति को बढ़ावा देने के लिए हम काम करते है, जिससे दुनिया भर में लोगों के बीच भाईचारा व संबंध मजबूत हों। सेवा के क्षेत्र में हमने पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इस कार्य में सक्रिय रूप से शामिल है। आज विश्व से पोलियो खत्म हो चुका है किंतु दुर्भाग्य की बात ये है कि विश्व के दो देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी कुछ केस आ रहे है जिनके उन्मूलन हेतु रोटरी इंटरनेशनल दृढ़ संकल्पित हैं।

रीजनल डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने नव निर्वाचित टीम को बधाई, शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा रोटरी क्लब विगत आठ वर्षों में अपने जिस मुकाम तक पहुंचा है वो सराहनीय है समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और लोगों के जीवन में सुधार करने के लिए रोटरी रामगढ़ सिटी प्रयासरत है।। असिस्टेंट गवर्नर धीरज सिंह ने रोटरी सिटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया।

बच्चों मै पूर्वी, गीतिका, यश, आहना, वंदन ने गणेश वंदना और दीप प्रज्वलित पर अपनी परफॉमेंस दी। रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने रामगढ़ सिटी के कार्यों की सराहना की।। मौके पर गोविंद मेवाड़, बिमल बुधिया, मुरारी अग्रवाल, अनूप सिंह, विजय मेवाड़, अनमोल सिंह, मनमोहन सिंह लाम्बा, पवन मार्वा, चैंबर अध्यक्ष साहनी जी, क्लब के पूर्व अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल,हरीश चौधरी, रवि अग्रवाल, अनिल गोयल, वरुण बगड़िया, दीपक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल,विशाल अग्रवाल, भरत गोयल, सुरेश अग्रवाल, किशन बंसल, डा राहुल बरेलिया, विकास अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पंकज जैन, मनोज मोदी, स्वाति पंसारी, श्वेता बगड़िया, अनिता राजगढ़िया, सुमन चौधरी, नीरू गोयल, प्रियंका अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, डा नीति बरेलिया ,संतोष बंसल, दीपा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल,उपस्थित थे।