श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में चित्रांकण प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सोमवार 14 जुलाई 2025 कोचित्रांकन प्रतियोगिता (आइसक्रीम स्टिक का प्रयोग करके)का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन बच्चों ने आइसक्रीम स्टिक से से विभिन्न प्रकार की पेंटिंग जैसे घर, आइसक्रीम आदि की खूबसूरत आकृतियों को बनाकर सादे कागज पर चिपका कर उन में रंग भरे।

इस प्रतियोगिता में बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।कक्षा प्रथम ‘अ’ से प्रथम पुरस्कार तरलीन कौर को द्वितीय पुरस्कार यश शंकर को, तृतीय पुरस्कार अगमजोत सिंह को, कक्षा प्रथम ‘ब’ से प्रथम पुरस्कार भावेश कुमार को, द्वितीय पुरस्कार परिणीति राज को, तृतीय पुरस्कार अन्वी कुमारी को, कक्षा प्रथम ‘ स’ से प्रथम पुरस्कार संवि कुमारी पांडे को द्वितीय पुरस्कार शिवम गुप्ता को तृतीय पुरस्कार दिव्यांशी को दिया गया। कक्षा द्वितीय ‘अ’ में नव्या गुप्ता प्रथम पुरस्कार , द्वितीय पुरस्कार ईशीत जयसवाल को, तृतीय पुरस्कार अभय कुमार गुप्ता को, द्वितीय ‘ब ‘से प्रथम पुरस्कार आरुष कश्यप को, द्वितीय पुरस्कार मनकीरत सिंह को, तृतीय पुरस्कार जरा फिरदौस को, द्वितीय ‘स ‘से प्रथम पुरस्कार अनुज पांडे को, द्वितीय पुरस्कार सिमरन कुमारी को, तृतीय पुरस्कार अरनव राज को प्रदान किया गया।
द्वितीय ड से प्रथम पुरस्कार सुधांशु कुमार को, द्वितीय पुरस्कार ज्योति कुमारी को तृतीय पुरस्कार आध्या साह को प्रदान किया गया

आइसक्रीम स्टिक जैसे लकड़ी के छोटे-छोटे वस्तुओं से उपयोग करके चित्रांकन करना बच्चों के लिए एक मजेदार और उपयोगी गतिविधि है जो उनकी मानसिक क्षमताओं, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को बेहतर बनाने में मदद करती है. यह बच्चों को धैर्य, साहस और तनाव से राहत प्रदान करने में भी मदद करती है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री हरजाप सिंह ने बताया कि यह गतिविधि बच्चों को उनके पढ़ने और लिखने के कौशल को विकसित करती है । छोटे बच्चों के लिए यह उन्हें दोनों हाथों का एक साथ उपयोग करना सीखने में मदद करती है। दोनों हाथों का प्रयोग उनके मस्तिष्क का विकास करने में सहायता प्रदान करती है। इस तरह के चित्रांकन प्रतियोगिता एकाग्रता, धैर्य और समस्या समाधान सिखाती है, जो बच्चों के विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास में होता है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी बच्चों के प्रयास की सराहना की।मौक़े पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रमुख सरदार परमदिप सिंह कालरा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लाम्बा , सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा , सरदार सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरींदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जौली, सरदार नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, सरदार पुश्वींदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतींदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली,सरदार गुरप्रीत सिंह चाना ,सरदार रमन बेदी, सरदार करामजीत सिंह जग्गी उपस्थित रहे।