पलामू-गढ़वा के मोस्ट वांटेड अपराधी सोहेल खान को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

देशी पिस्टल, मैगज़ीन और 80 हजार रुपये बरामद, एक युवती भी हिरासत में

रांची, झारखंड : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू और गढ़वा जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोहेल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोहेल खान पर रंगदारी, छिनतई सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ एक युवती भी पाई गई, जिसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगज़ीन और ₹80,000 नकद बरामद किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सोहेल खान राजधानी रांची में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।