झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पधाधिकारियों का स्वागत किया रामगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों ने

Spread the love
झारखंड राज्य क्रिक्रेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते रामगढ़ के क्रिकेट प्रेमी

रामगढ़, झारखंड : बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के निकट होटल ला मेरिटल के सभागार में  शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को झारखंड राज्य क्रिक्रेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार व संजय जैन मौजूद थे।

स्वागत समारोह में स्वागत भाषण रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने राज्य में और जिला में क्रिकेट के स्तर को उंचा बनाने पर बल दिया। साथ ही रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को सुदृढ़ करने तथा रामगढ़ जिला में क्रिकेट को बढ़ावा देने पर भी विचार व्यक्त किया गया।

साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के रामगढ़ पहुंचने पर उनका रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन व क्रिकेट प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों व स्वागत समारोह में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यख अशोक जैन, रमन मेहरा, सीपी संतन, कमल बगड़िया, सुबोध पांडेय, रविंद्र साहू, मनोज कुमार सिंह, राजेश मंडल, पवन कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र कुमार, राहुल मजुमदार, संतोष लाला, मृत्युंजय कुमार केशरी समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

आरसीए के सचिव का स्वागत समारोह में न होना चर्चा का विषय बना

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत सामारोह में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय उर्फ गनौरी शामिल नहीं हुये। यह चर्चा का विषय बना रहा। ज्ञात हो कि नवनिर्वाचति अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव की टीम के खिलाफ जो टीम चुनाव मैदान में उतरी थी। उसमें कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय उर्फ गनौरी शामिल थे। चुनाव में अजय नाथ शाहदेव के खिलाफ उतरी टीम के सारे सदस्य चुनाव हार गये। चुनाव हारने वालों में अरुण कुमार राय उर्फ गनौरी भी शामिल थे। श्री गनौरी स्वागत समारोह में क्यों शामिल नहीं हुये यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि जिन लोगों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। वे सभी अरुण कुमार राय उर्फ गनौरी के विरोधी हैं तथा हमेशा से उनका विरोध करते रहे हैं। वैसे रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य सभी पदाधिकारी व अरुण कुमार राय उर्फ गनौरी के समर्थक हैं स्वागत समारोह में शामिल हुये।