रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज की मासिक बैठक अनुमंडल परिसर स्थित जिला कार्यलय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की। आज की बैठक मे मुख्य रूप से 15 अगस्त की तैयारी,,10.8.25 को राज्यस्तरीय बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर की होने वाली बैठक,ऐतिहासिक सार्वजनिक धंधार पोखर तथा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ महामाया टुंगरी पहाड़ परिसर में वृक्षारोपण, कॉमुटेशन, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय के सेवा निवृत शिक्षकों की 2009 से लंबित मांगों के संबंध में चर्चा की गई।
आज की बैठक में मुख्यरूप से उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू मोदी, संरक्षक दिलीप साहा, शिवशंकर मोदी, तथा सुधीर तिवारी, नरेश साहू,दूधेश्वर महतो, रामप्रसाद महतो, देवशरण महतो, आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन दिलीप साहा ने दिया।