श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाया रैनी डे

Spread the love
कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चे

रामगढ़, झारखंड : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में “रैनी डे”कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नर्सरी एवं एलकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्नों बच्चों ने पूरे जोश से भाग लिया।थीम के अनुसार रंग-बिरंगे वर्षा ऋतु के परिधानों में सजे बच्चों ने स्कूल का वातावरण को आनंद और रंगों से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छतरियों के साथ मनमोहक नृत्य से हुई, जिसमें बच्चों ने मुस्कुराते हुए हिस्सा लिया।

बच्चों ने बादल,मछली,कोयल,बारिश की बूंदे, रैंबो इत्यादि का रूप धारण किया।बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में कविता पाठ करवाया गया तथा कागज़ की नावों को पानी में तैराना बच्चों के लिए बेहद रोचक अनुभव रहा। बच्चों ने छाता लेकर रैंप वॉक भी किया।इसके साथ ही बादलों से सजा हुआ सेल्फी कॉर्नर भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में बच्चों ने बारिश सॉन्ग पर डांस ही किया।इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों को वर्षा ऋतु के बारे में जानकारी, इसके फायदे और सावधानियों से अवगत कराया गया।

शिक्षकों ने बताया कि वर्षा से प्रकृति हरी-भरी होती है और वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या हरजाप सिंह ने सभी को सराहना दी और बच्चों को इसी तरह हर गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें सरदार परमदीप सिंह कालरा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य: सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, सरदार पुशविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी और मीडिया प्रभारी सरदार करमजीत सिंह जग्गी(मीडिया प्रभारी) भी शामिल थे।