
रेनकोट के साथ रिक्शा चालक
रामगढ़, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने समाचारपत्र वितरकों और रिक्शा चालकों को वर्षा ऋतु में राहत पहुंचाने और उनके दैनिक कामकाज में व्यवधान को कम करने हेतु रेनकोट वितरित किया । यह पहल उन लोगों के लिए एक राहत बनकर आई है जो हर सुबह बारिश में भीगते हुए घर-घर समाचार पहुंचाते हैं और शहर की सड़कों पर दिनभर सवारी ढोते हैं।यह लोग न सिर्फ हमारी सुविधाओं का ध्यान रखते हैं बल्कि हर मौसम में लगातार सेवा करते हैं उन्हें वर्षा से सुरक्षा प्रदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
रेनकोट प्राप्त करने वाले रिक्शा चालकों और समाचार पत्र वितरण करने वालो ने क्लब सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरू साहनी आदि मौजूद थे।