पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  उपायुक्त रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में रामगढ़ जिले में पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न कार्यकारी एजेंसीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी कार्यकारी एजेंसियों को उनके तहत किए जा रहे हैं योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

डीएमएफटी के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी सहायक अभियंता को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

पर्यटन विकास की दिशा में जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं उन्हें जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थलों पर ट्रेकिंग साइट, इको टूरिज्म साइट चिन्हित करने को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जिला व प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम निर्मित करने, सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अखरा निर्माण करने को लेकर भी चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री आशिष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।