वैश्य मोर्चा का जंतर-मंतर पर त्राहिमाम महाधरना गुरुवार 31 जुलाई 2025 को

Spread the love

तैयारी पूरी,  केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु भी दिल्ली पहुँचे

नई दिल्ली :झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा कल 31 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर त्राहिमाम महाधरना का आयोजन किया गया है. महाधरना कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु भी आज नई दिल्ली पहुँच गए हैं. उनके साथ केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद भी आये हैं. इसके पूर्व आज ही करीब साठ केंद्रीय पदाधिकारी और सदस्य दिल्ली आये हुए हैं.

आज दिल्ली आने के बाद केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु जंतर-मंतर पर गए और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. तत्पश्चात अपने पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. महाधरना कल सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी, फिर महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा जायेगा.