जमशेदपुर, झारखंड : स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास में हुई। परिजनों ने तत्काल उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेंदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है। है।
मंत्री के भतीजे विक्टर सोरेन ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। शुक्रवार को वे विधानसभा सत्र में भाग लेने के बाद घर लौटे थे। इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी टवीट कर जानकारी दी है।