रांची, झारखंड :राजधानी के चर्चित फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में बीती रात रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की संयुक्त टीम ने होटल के अंदर जुआ खेल रहे नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामान जब्त किए। फिलहाल सभी आरोपियों को चुटिया थाना में रखा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।