रांची, झारखंड : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी झारखंड सरकार ने मंत्रियों को सौंप दी है। जिला प्रशासन को समारोह की भव्य तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि नियमानुसार जिस जिले से केंद्रीय मंत्री कोई हो तो उनको कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया जाता है। केंद्रीय मं़त्री के नहीं रहने पर संबंद्ध जिलों से निर्वाचित तथा राज्य सरकार में मं़त्री झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जिला में मुख्य अतिथि बनाये जाते हैं। रांची जिला में राज्य का मुख्य कार्यक्रम होने की वजह से रांची में मुख्यमंत्री तथा उनके न रहने पर इस बार राज्यपाल ंझंडोत्तोलन करेंगे। यहां केंद्रीय मं़त्री रहने के बावजूद यह नियम नहीं लागू होगा।
जिलों के साथ मंत्रियों की जिम्मेदारी
राधाकृष्ण किशोर — डालटेनगंज (पलामू)
दीपक बिरुआ — चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)
चमरा लिंडा — गुमला
संजय प्रसाद यादव — गोड्डा
इरफान अंसारी — जामताड़ा
हफीजुल हसन — देवघर
दीपिका पांडेय सिंह — पाकुड़
योगेंद्र प्रसाद — बोकारो
सुदिव्य कुमार सोनू — गिरिडीह
शिल्पी नेहा तिर्की — लोहरदगा
तैयारियां जोरों पर सरकारी भवनों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने जैसे आयोजन होंगे।