दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म पर भारी भीड़ की उम्मीद, मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री

Spread the love

नेमरा, झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के कार्यक्रम को लेकर उनके पैतृक गांव नेमरा में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने 16 अगस्त को कई मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रांची के यातायात एसपी ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।

यातायात व्यवस्था 

ओरमांझी ब्लॉक चौक से सिकिदरी होते हुए गोला (रामगढ़) जाने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

सिल्ली, मुरी से होते हुए गोला (रामगढ़) जाने वाले मार्ग पर भी भोर 6 बजे से रात 12 बजे तक छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय से पहले मार्ग परिवर्तन की योजना बनाएं, ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।