सिदो कान्हू जिला मैदान में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य राजकीय कार्यक्रम, उपयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

Spread the love
पुरस्कार पाने वाले बच्चे व अन्य उपायुक्त, एसपी व अन्य अतिथियों के साथ

झंडोत्तोलन के बाद सलामी देते उपायुक्त व एसपी

रामगढ़, झारखंड  : देश की आजादी के 78 वर्ष पूर्ण होने एवं 79 वें  अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़  फैज अक अहमद मुमताज ने जिले के सिदो- कान्हू मैदान में सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में झंडा फहराया जिसके उपरांत उन्होंने सिदो- कान्हू मैदान रामगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हिस्सा लिया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त  फैज अक अहमद मुमताज एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने परेड का निरीक्षण किया जिसके उपरांत उपायुक्त ने झंडा फहराया किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 15 अगस्त का दिन भारतीय इतिहास में एक स्वर्णिम दिवस है। वर्ष 1947 में इसी दिन हमें ब्रिटिश शासनकाल से मुक्ति मिली थी। इस अवसर पर उन हजारों स्वतंत्रता सैनानियो को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता की खातिर हंसते-हंसते अपना बलिदान दे दिया। ऐसे वीर शहीदों को देश शत-शत नमन करता है।

उन्होंने कहा किआज का भारत विकास के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए वैश्विक पटल पर विकास के नये अयाम को गढ़ रहा है। आज विश्व के सभी देश विकसित हो रहे भारत का लोहा मान रहे है। हमारा रामगढ़ जिला भी विकास के इस पुनीत कार्य में कदम से कदम मिलकार उत्तरोतर विकास की ओर अग्रसर है। रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा एक नई पहल करते हुए आमजनों को आपदा मित्र के तहत् प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक लगभग रामगढ़ जिला में 1 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने हेतु कई साकारात्मक प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रांसजेंडर समुदाय को सभी लोगों को TG ID कार्ड पहचान-पत्र निर्गत करने का कार्य किया जा रहा है।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री जनजाति अभियान, जेएसएलपीएस, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वास्थ्य विभाग व सदर अस्पताल, आपूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, समाज कल्याण विभाग स्कॉलरशिप योजना, जिला पशुपालन विभाग, खनन कार्यालय, श्रम विभाग, भवन निर्माण कर्मकार अधिनियम, डीएमएफटी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राजस्व विभाग द्वारा किया जनहित में किये कार्यें का बयोरा रखा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रामगढ़ की छात्राओं द्वारा बैंड प्रस्तुति दी गई। बैंड समूह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सार्जेंट मेजर रामगढ़  मंटू यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत रघुनाथ सिंह की आश्रिता को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर समारोह के दौरान ट्रांसजेंडर टीना सिंह एवं हिमांशी को मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर वैभव कुमार के द्वारा उपायुक्त को पेंटिंग भी भेंट की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान हेतु राधा गोविंद पब्लिक स्कूल रामगढ़ कि छात्राओ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कमल किशोर बगड़िया एवं शिक्षक  दिलीप शाह ने किया।