नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की संसदीय समिति की रविवार शाम नई दिल्ली में हुई बैठक में एनडीए ने देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी। सर्वसम्मति से मौजूदा महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि श्री राधाकृष्णन पिछले करीब 40 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और लगातार जनकल्याण के दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं।
झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका पूर्व कार्यकाल काफी सराहनीय रहा, जिसे ध्यान में रखते हुए एनडीए नेतृत्व ने उन्हें देश का अगला उपराष्ट्रपति बनाए जाने के लिए उम्मीदवार तय किया है।
भाजपा नेतृत्व का कहना है कि उनके अनुभव, समर्पण और कार्यशैली से देश को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।