रैली में वाहन चलाते तेजस्वी यादव व लोगों का अभिवादन करते राहुल गांधी
मल्लिकार्जुन खड़गे से गले मिलते लालू प्रसाद यादव
ससाराम (बिहार) : वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ रविवार 17 अगस्त 2025 को सासाराम से किया गया। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा बिहार में विभिन्न जिलों में भ्रमण कर लोगों को वोट की गड़बडी के प्रति जागरुक करेगी। लगभग 13 सौ किलोमीटर की यात्रा के बाद पटना में एक सितंबर को गांधी मैदान में रैली आयोजित कर या़त्रा का समापन होगा। रविवार को प्रारंभ हुये रैली में इंडिया गंठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुये। रैली में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दिपांकर भटाचार्या समेत कई महत्वपूर्ण नेता शामिल हुये।
सासाराम में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करते हुये राहुल गांधी ने कहा कि बिहार ‘लोकशाही’ की जन्म भूमि हैं। देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया। इसमें भी नेहरु जी और बाबासाहेब डॉ आंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान था। बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। पहले से ही बीजेपी चुनाव में वोटर लिस्ट गड़बड़ी का काम बड़े पैमाने पर करती रही है। विरोधी दलों के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से कटवा देती हैं। इसीलिए उन्होने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करके चीफ इलेक्शन कमिश्नर के चयन समिति में चीफ जस्टिस को हटाकर, केंद्रीय मंत्री को बैठा दिया। तेजस्वी यादव या कहा किग़रीब की ताक़त है उसका वोट । यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है। आज वही ताक़त छीनी जा रही है । एसआइआर के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है। हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे । सभा को मल्लिकार्जुन खड़गे, लालू यादव, दीपांकर भटाचार्य आदि ने भी संबोधित किया।
भीड़ देख उत्साहित दिखे इंडिया गंठबंधन के नेता
ससाराम में आयोजित आमसभा में लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों की भीड़ देख कर इंडिया गंठबंधन के नेता उत्साहित दिखे। इसके बाद रोड शो में भी बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी व तेजस्वी को देखने जुटे थे। रोड शो में तेजस्वी यादव वाहन चला रहे थे तथा राहुल गांधी वाहन पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। राहुल, तेजस्वी व अन्य नेताओं के समर्थन में लोगों की भीड़ ने जमकर नारे लगाये।