कुजू (रामगढ़, झारखंड): सेल रिफ्रैक्ट्रीज यूनिट (SRU) के आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण को लेकर रविवार को एसआरयू इफिको रांची रोड स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और गुणवत्ता सुधार सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यशाला में बी.के. तिवारी (डायरेक्टर इंचार्ज, बीएसएल एवं एसआरयू), पी.के. रथ (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेल रिफ्रैक्ट्रीज), के.एस.एस. कन्हैया (सीजीएम), आर.के. सिंह (सीजीएम ऑपरेशन), मो. युसुफ हुसैन (जीएम एचआर), विशाल दुबे (सीजीएम एसआरयू भिलाई), सोमनाथ सेन (जीएम इंचार्ज एसआरयू भंडारीदह), पी.के. गुप्ता (जीएम इंचार्ज एसआरयू इफिको एवं रांची रोड), ए.के. सिन्हा (डीजीएम एचआर) और यश श्रीवास्तव (सीनियर मैनेजर एचआर) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि सेल रिफ्रैक्ट्रीज यूनिटों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान नए उत्पादों के विकास, कच्चे माल की सुरक्षित उपलब्धता और बाहरी विशेषज्ञों से मिले सुझावों पर आधारित प्रस्तुतिकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही सेल की विभिन्न इकाइयों में उत्पादन एवं डिस्पैच की प्रगति, इंडियन ऑयल के साथ एमओयू, और प्राकृतिक गैस आधारित फायरिंग तकनीक को अपनाने के संबंध में भी चर्चा की गई। कार्यशाला में मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सीएसआर प्रोजेक्ट 2025–26 के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार करने पर बल दिया गया।