रामगढ, झारखंड :रामगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल चेम्बर अध्यक्ष मंजीत साहानी के नेतृत्व में रामगढ़ ज़िले के उपायुक्त फैज अक़ अहमद मुमताज से मिलकर रामगढ़ शहर एवं रामगढ़ जिला के समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके निष्पादन हेतु आज एक माँग पत्र सौंपा ।
मांग पत्र में रामगढ़ शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश से ट्रैफ़िक की समस्या,रामगढ़ बाज़ार समिति प्रांगण में सड़कों की जर्जर स्थिति बरसात के दिनों में बाज़ार समिति के अंदर पानी जमा होने की समस्याओं,बाज़ार समिति की चहारदीवारी के जर्जर अवस्था के संबंध में ,रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों ख़ासकर मेन रोड से दामोदर नदी तक जाने वाली नली जो काफ़ी संकीर्ण है उसे चौड़ीकरण करने संबंधित,रामगढ़ शहर की एक महत्वपूर्ण सड़क पूर्व एन०एच० ३३ जो पटेल चौक से लेकर अटल चौक को जोड़ती है उस सड़क पर जल जमाव से होने वाली परेशानी को दूर करने हेतु,पतरातू प्रखंड स्थित भुरकुंडा स्थित नलकारी नदी में एक शवगृह निर्माण की मांग उपायुक्त से की गयी ।
उपायुक्त ने उक्त समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उनके निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मंजीत साहानी जी के साथ चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सहसचिव इंदरपाल सिंह सैनी, पूर्व चेंबर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पंकज तिवारी, विनय कुमार अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत कुमार उर्फ़ बीजी बाबू शामिल थे।