रांची, झारखंड: झारखंड कलवार संघ ने गुरुवार 29 अगस्त को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में समाज के कुलदेवता भगवान श्री बलभद्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें भगवान बलभद्र के साथ मां सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ स्वामी की भी विशेष पूजा की गई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में मंदिर परिसर में महाप्रसाद का भोग लगाया गया और समाज के सभी लोगों ने मिलकर महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान बलभद्र, भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई हैं। गर्ग संहिता और श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित है कि द्वापर युग में भाद्रपद शुक्लपक्ष षष्ठी को उनका इस धरती पर अवतरण हुआ था।
इस अवसर पर समाज के श्याम कुमार प्रसाद, राधेश्याम गुप्ता, प्रेम कुमार, केदार प्रसाद, राजेश भगत, विवेक भगत, आर.एस. प्रसाद मुन्ना, डॉ. सीमा प्रसाद, प्रो. बी.के. जायसवाल, राजीव कुमार, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार राजू, रमेश प्रसाद, कैलाश प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार, साधु शरण गुप्ता, विपिन वर्मा, गोपाल भगत, संजय कुमार गुप्ता, अमित कुमार भगत, ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्ण प्रसाद साहू, आलोक कुमार, विजेता गुप्ता, अर्चना देवी, मंजू गुप्ता, आभा देवी, डॉ. आनंद मोहन, विजय कुमार, सीता देवी, मुकेश लाल, अमित कुमार जायसवाल, श्वेता जायसवाल, सरोज गुप्ता, दिगंबर भगत, ओमप्रकाश प्रसाद, शंकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।