प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे रात्रि तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी / ट्रक/भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः बंद

Spread the love

रामगढ, झारखंड : रामगढ  शहर में भीड-भाड़ एवं प्रतिदिन होने वाली जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा दिनांक 30.08.2025 से अगले आदेश तक (प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे रात्रि तक) रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी / ट्रक/भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः बंद करते हुए रूट लाईन निम्न प्रकार परिवर्तित किया गया है।

1- कोई भी मालवाहक गाड़ी / ट्रक/भारी वाहनो का शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक और थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

2- कोई भी मालवाहक गाड़ी/ट्रक/भारी वाहनों का पटेल चौक से कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक (भाया सुभाष चौक) तथा कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक से पटेल चौक तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

3- कोई भी मालवाहक गाड़ी / ट्रक/भारी वाहनों का बरकाकाना से लेकर सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से लेकर बरकाकाना तक प्रवेश वर्जित रहेगा।